भाजपा का संकल्प से सिद्धि अभियान आज से प्रारंभ होगा जसविंदर बग्गा बनाए गए जिला संयोजक

*भाजपा का संकल्प से सिद्धि अभियान आज से प्रारंभ होगा**जसविंदर बग्गा बनाए गए जिला संयोजक

*कवर्धा. केंद्र की मोदी सरकार के 11 पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा देशभर में संकल्प से सिद्धी अभियान चलाया जा रहा है। इसका आगाज सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

जिले में इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जसविंदर बग्गा को जिला संयोजक बनाया गया है, उनके साथ सहसंयोजक के रूप में अशोक चंद्रवंशी , श्रीमती सविता ठाकुर और मुकेश ठाकुर को रखा गया है. संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने बताया कि इस अभियान में हर दिन शेड्यूल के हिसाब से कार्यक्रम होंगे।

जिला एवं मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।12 जून को कवर्धा जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित होंगे.13 से 15 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा.15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम, सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा. 21 जून को योग दिवस का कार्यक्रम होगा

.5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक पौधरोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे.23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी।25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.सभी कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने जिला और मंडल स्तर पे टोलियों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?