चरोदा पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, युवा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

चरोदा पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, युवा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

चरोदा।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का आज चरोदा की पावन धरा पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर चरोदा के युवा भाजपा नेता तरुण परगनिहा एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा युवाओं की भूमिका को भाजपा की रीढ़ बताया।कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?