26 दिन बाद अंधे कत्ल का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा
सूरजपुर। जिले के तारकेश्वरपुर गांव में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 26 दिनों बाद बड़ा खुलासा किया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के पति को ही हत्या का आरोपी पाया है।जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति ने ही 26 दिन पहले महिला की मौत की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिससे मामला लंबे समय तक संदिग्ध बना रहा। लेकिन पुलिस की गहन जांच और कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन चरित्र शंका को लेकर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में उमेश्वरपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की गई, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। इस खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
