ब्रेकिंग न्यूज़: साभर का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। वन विभाग ने संरक्षित वन्यजीव साभर का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने सारंगढ़ के रेगालमुड़ा गांव क्षेत्र के जंगल में साभर का अवैध शिकार किया था। वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान शिकार किए गए वन्यजीव के अवशेष, शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
गिरफ्तार आरोपी
कैलाश पिता आसाराम पटेल, रेगालमुड़ा
कौशल पिता आसाराम पटेल, रेगालमुड़ा
ताराचंद पिता कैलाश पटेल, रेगालमुड़ा
रामकुमार पिता भागीरथी पटेल, रेगालमुड़ा
परसराम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा, रेगालमुड़ा
कार्तिकेश्वर सारथी पिता महेश राम सारथी, रेगालमुड़ावन
विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
