बजट छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला : अलका बाघमार
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने राज्य बजट को छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को साकार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना विकास और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।महापौर ने बताया कि साय सरकार के पहले वर्ष के बजट की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थी। इसके बाद ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्रियल ग्रोथ) की रणनीति अपनाई गई। इस वर्ष बजट को ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो विकास के मूल आधार स्तंभों को एकीकृत करता है।
श्रीमती बाघमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के लिए इस वर्ष 9,451 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत 3,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिससे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के माध्यम से बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।महापौर ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में बजट में 30 गुना वृद्धि ऐतिहासिक है। इससे शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा और स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
साथ ही सड़कों के विस्तार और आधुनिक शहरी नियोजन के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
