बजट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को मिली बड़ी सौगातें

बजट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को मिली बड़ी सौगातें

कवर्धा। विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य बजट में जिले के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। बजट में घोषित योजनाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, साथ ही इसके लिए नए भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक सेटअप उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिससे जिले के लोगों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।शिक्षा और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पंडरिया में नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। यहां करियर काउंसलिंग केंद्र की स्थापना भी होगी, जिससे छात्रों और युवाओं को मार्गदर्शन मिल सकेगा।पेयजल संकट को दूर करने के लिए सुतियापाठ और क्षीरपानी जलाशय से 120 गांवों तक पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।परिवहन और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में भी जिले को बड़ी सौगात मिली है। कवर्धा में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित किया जाएगा, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इन घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और आम नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?