सटीक जनगणना के लिए प्रशासन सख्त, कर्मचारियों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

जनगणना 2027: 79 ट्रेनर संभाल रहे 3855 कर्मियों की ट्रेनिंग

दुर्ग। जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार से जिले में अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जिले के 79 मास्टर (फील्ड) ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कुल 3855 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बीआईटी के बी-ब्लॉक में चल रहे प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।यह प्रशिक्षण 50-50 कर्मचारियों के बैच में तीन कमरों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र 11 से 13 अप्रैल, 15 से 17 अप्रैल और 20 से 22 अप्रैल तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेंगे।

एसडीएम उत्तम ध्रुव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया जा रहा है, जिससे फील्ड में डाटा संग्रह के दौरान किसी तरह की समस्या न आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?