केंद्रीकृत परीक्षा प्रारंभ परीक्षा पूर्व केंद्राध्यक्ष ने बैगा बच्चों को लेखनी देकर किया उत्साहित

*केंद्रीकृत परीक्षा प्रारंभ परीक्षा पूर्व केंद्राध्यक्ष ने बैगा बच्चों को लेखनी देकर किया उत्साहित

पण्डरिया- वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला बदौरा में 16 मार्च 2026 को केन्द्रीकृत परीक्षा सत्र 2025-26 प्रारंभ हुआ। केंद्राध्यक्ष शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनके द्वारा केंद्रीकृत कक्षा पांचवीं की परीक्षा में शत् प्रतिशत विद्यार्थी की उपस्थित थे जहां के अधिकांश बच्चे बैगा आदिवासी हैं जिन्हें गुणवत्तापूर्ण लेखनी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्राध्यक्ष शिवकुमार बंजारे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में संयम, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास से ही अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया जाता है। मेहनत रुपी कलम से सफलता की कहानी लिखी जाती है।शिक्षिका सीमा ध्रुव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, “लेखनी केवल परीक्षा का साधन नहीं, यह भविष्य निर्माण का औज़ार है।”

विद्यार्थियों ने भी इस पहल से प्रोत्साहित होकर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस प्रकार का आयोजन बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि व आत्मबल को बढ़ाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?