चेन स्नेचिंग की वारदातों का भंडाफोड़ – 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की मशरूका बरामद

भिलाई। 12 मई 2025। थाना वैशाली नगर, खुर्सीपार एवं भिलाई नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल 09 मामलों में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से सोने की चैन, पेंडल, चोरी की एक्टिवा और हीरो मोटरसाइकिल सहित लगभग 03 लाख रुपये की मशरूका जप्त की गई है।

घटनाक्रम:दिनांक 08 मई 2025 को सुबह टहल रही महिलाओं – बी. प्रभावती एवं ए. मीना – से सोने की चेन छीनने की शिकायत पर वैशाली नगर और खुर्सीपार थानों में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर एक्टिवा और मोटरसाइकिल में आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।जांच और गिरफ्तारी:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुराने चेन स्नेचरों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान खुर्सीपार क्षेत्र में चोरी की एक्टिवा में घूमते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीप सिंह को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपने साथी सूरज उर्फ गेंडा उड़िया के साथ मिलकर 8 मई को वैशाली नगर एवं खुर्सीपार क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की बात स्वीकार की। उन्होंने 3 मई को भिलाई नगर सेक्टर-08 में भी एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने की बात कबूली।आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल 30 अप्रैल को छावनी चौक से और एक्टिवा 6 मई को कबीर नगर, रायपुर से चोरी की गई थी।

चुराई गई सोने की चेन एवं पेंडल को रायपुर निवासी श्रीमती मंजू साहू को कम कीमत में बेचा गया था। आरोपी की निशानदेही पर उक्त मशरूका मंजू साहू से बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी:1. दीपक उर्फ दीप सिंह

2. सूरज बढई उर्फ गेंडा

3. श्रीमती मंजू साहू, रायपुर तीनों आरोपियों को दिनांक 12 मई 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?