रायपुर ब्रेकिंग: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम के साथ सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही है। यह बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इसे नई थीम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
दो लाख करोड़ का अनुमानित आकारसूत्रों के मुताबिक, इस बार का बजट लगभग दो लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। सरकार का मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर रहने की संभावना है, जिसमें सड़कों, पुल-पुलियों, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता दी जा सकती है।सभी वर्गों पर विशेष ध्यानबताया जा रहा है कि बजट मेंमहिलाओं के सशक्तिकरण,किसानों के हित,युवाओं के रोजगार व कौशल विकास,और विभिन्न विभागों की जरूरतोंको ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं।
राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से यह बजट राज्य की विकास दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि सरकार किन नई घोषणाओं और योजनाओं के जरिए जनता को क्या सौगात देती है।
