छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के त्रैवार्षिक आम चुनाव–2025 की घोषणा मतदाता सूची का प्रकाशन, 25 दिसंबर को अध्यक्ष सहित 5 पदों पर होगा मतदान

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के त्रैवार्षिक आम चुनाव–2025 की घोषणामतदाता सूची का प्रकाशन, 25 दिसंबर को अध्यक्ष सहित 5 पदों पर होगा मतदान

दुर्ग।छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के त्रैवार्षिक आम चुनाव–2025 की औपचारिक घोषणा के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन आज 20 दिसंबर 2025 को किया गया। यह प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमचंद देवांगन (मो. 9893079224) की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम स्थल—सामुदायिक भवन (बड़ा शिव मंदिर), पांच बिल्डिंग, दुर्ग (छ.ग.) में सम्पन्न हुई।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (1), सचिव (1), कोषाध्यक्ष (1) एवं संयुक्त सचिव (1)—कुल पांच पदों के लिए निर्वाचन होगा।

मतदान तिथि: 25/12/2025 (गुरुवार)समय: दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संगठन की घोषणा के अनुसार त्रैवार्षिक आमसभा एवं आम चुनाव भी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को ही आयोजित किए जाएंगे।

मतदाता सूची प्रकाशन के अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मेधनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, प्रदेश महामंत्री लखन लाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुरूप साहू, अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानु प्रताप यादव तथा मेधदत्त साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी चुनाव कार्यक्रम मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?