छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

रायपुर।छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व टैक्स सलाहकार प्रेमचंद देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भूपेंद्र कुलदीप की गरिमामयी उपस्थिति में निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए मेधनाथ यादव को प्रांताध्यक्ष, संतकुमार केशकर को उपाध्यक्ष, लखन लाल साहू को महामंत्री, जीवन सिन्हा को कोषाध्यक्ष एवं अशोक कुमार साहू को सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण के पश्चात नव-नियुक्त प्रांताध्यक्ष द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस क्रम में ब्रह्मदेव पटेल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्षों के रूप में भोजराम डढसेना, अनुरूप साहू, धनश्याम कुमार देवांगन, बेनीराम पटेल, आनंद राम सिन्हा, गैंद लाल वर्मा एवं पेमलाल सिन्हा को दायित्व सौंपा गया।पेमलाल सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता/वरिष्ठ सलाहकार, रमेश साहू को प्रदेश सलाहकार, डॉ. डी.पी. देशमुख को प्रदेश मीडिया प्रभारी, भानु प्रताप यादव को प्रदेश अध्यक्ष (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं सह-सचिव/मीडिया प्रभारी, डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष (सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ), सुमन देवांगन को प्रदेश संयोजिका, श्रीमती कुमुद ताम्रकार को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), शुभ्रकांत ताम्रकार को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), डॉ. कल्याण सिंह साहू को प्रदेश कार्यालय सचिव तथा भागवत सोनी को प्रदेश संगठन सह-सचिव नियुक्त किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर संगठन के संभागीय अध्यक्ष शेखर साहू, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, भिलाई स्टील प्लांट अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय रात्रे एवं उपाध्यक्ष अनिल खेलवार, मेधदत्त साहू सहित संगठन के अनेक सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारी संगठन के सक्रिय साथी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?