छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पाटन का पुनर्गठन 10 जनवरी को

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पाटन का पुनर्गठन 10 जनवरी को

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पाटन स्तरीय समिति का पुनर्गठन दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 1.00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम पी.एम. श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा, तहसील पाटन में आयोजित होगा।पुनर्गठन कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।

इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (एक पुरुष एवं एक महिला), कोषाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार, पत्राचार, कार्यक्रम प्रभारी (02 सदस्य), प्रवक्ता (एक पुरुष एवं एक महिला), संगठन प्रभारी, महामंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।कार्यक्रम में शिक्षक साथियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना एवं रणनीति तय की जाएगी।इस अवसर पर राजेश चटर्जी, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा द्वारा की जाएगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर चंद्राकर, उपप्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ एवं राजेन्द्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ शामिल होंगे।वहीं विशेष अतिथि के रूप में भानु प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग, महेन्द्र साहू, विकासखंड संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन पाटन, देवेन्द्र बंछोर, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ दुर्ग तथा पवन कामड़े, विकासखंड अध्यक्ष पाटन, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?