जयपुर में छत्तीसगढ़ की समाज सेविका अंबा शुक्ला का सम्मान

जयपुर में छत्तीसगढ़ की समाज सेविका अंबा शुक्ला का सम्मान

जयपुर। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी समाज सेविका श्रीमती अंबा शुक्ला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए जयपुर में अंबेडकर उत्थान परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देशभर से आए समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।अंबा शुक्ला को समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल बिजली विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी लगातार कार्य किया है।सम्मान प्राप्त करने के बाद अंबा शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अंबेडकर उत्थान परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाजहित में कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अंबा शुक्ला जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?