मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।

इस किस्त के तहत प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। एक क्लिक में 641 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक इस योजना के अंतर्गत 15,595 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि महिलाओं को दी जा चुकी है।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिसे प्रदेशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।इस बार की किस्त में ई-केवाईसी लंबित हितग्राहियों को छोड़कर शेष सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि सीधे भेजी जाएगी। खास बात यह है कि नक्सल प्रभावित जिलों की 7,763 महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।वहीं, नियद नेल्ला नार योजना से जुड़ी महिलाओं को भी 77 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 70 लाख से अधिक महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं।

सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?