चाइनीज मांझा जब्त, दो दुकानदारों पर निगम की सख्त कार्रवाई

चाइनीज मांझा जब्त, दो दुकानदारों पर निगम की सख्त कार्रवाई

दुर्ग। 16 दिसम्बर। शहर में चाइनीज मांझा के बढ़ते उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर चाइनीज मांझा की रोकथाम हेतु संयुक्त टीम गठित कर शहर भर में अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण टीम ने वार्ड क्रमांक 52 बोरसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान जय शंकर किराना स्टोर्स में जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। मौके पर ही मांझा जब्त कर संबंधित दुकानदार से 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर क्षेत्र में अब बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम निरंतर भ्रमण कर चाइनीज मांझा की खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण एवं उपयोग पर कड़ी निगरानी रखेगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग न करें और किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या भंडारण की सूचना निगम को दें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?