चिट्टा के सौदागर पंजाब से दबोचे गए — दुर्ग पुलिस की दबंग कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

“चिट्टा के सौदागर पंजाब से दबोचे गए — दुर्ग पुलिस की दबंग कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त”—

दुर्ग। नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे “संकल्प अभियान” के तहत दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना दुर्ग की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब से चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने वाले दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं –

1. विक्रम जीत सिंह उर्फ विक्की, पिता अमरजीत सिंह (निवासी – अमृतसर, पंजाब)

2. लवप्रीत सिंह उर्फ लव, पिता सरभजीत सिंह (निवासी – अमृतसर, पंजाब)मामले की पृष्ठभूमि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को थाना दुर्ग क्षेत्र में अपराध क्रमांक 172/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(क) एवं 27(क) में चार आरोपियों – विशाल सिंह, अतुल कुमार, विरेंद्र पारधी और हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर 76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये आँकी गई।

आगे की जांच में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ पंजाब के अमृतसर निवासी विक्रम जीत सिंह और लवप्रीत सिंह से खरीदा था, जिन्हें तरनतारन निवासी सविंद्रर सिंह उर्फ सिंदा के माध्यम से संपर्क किया गया था।पंजाब तक पहुंची दुर्ग पुलिसप्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया, जिसे पंजाब रवाना किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पंजाब पुलिस के सहयोग से अमृतसर में दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया।फरार आरोपी सविंद्रर सिंह उर्फ सिंदा की तलाश भी तेज़ी से की जा रही है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में सउनि. गुप्तेश्वर यादव, रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. प्रदीप सिंह, विजय शुक्ला, अभय नारायण, आरक्षक जगजीत सिंह, संदीप सिंह, और जावेद खान की विशेष भूमिका रही।—

दुर्ग पुलिस का सख्त संदेश:“मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस, नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?