शा. उच्च माध्यमिक शाला खैरझीटी (पुराना), पंडरिया में संविधान दिवस कार्यक्रम संपन्न

शा. उच्च माध्यमिक शाला खैरझीटी (पुराना), पंडरिया में संविधान दिवस कार्यक्रम संपन्न शासकीय उच्च माध्यमिक शाला

खैरझीटी (पुराना), विकासखंड पंडरिया में संविधान दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति थानेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर, सरपंच चैतराम धुर्वे तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की शपथ/वाचन किया गया।

इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि थानेश्वर जायसवाल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत थानेश्वर जायसवाल, एम. के. गुप्ता, दीपक ठाकुर, बी. आर. पुसाम तथा सरपंच चैतराम धुर्वे ने विद्यालय परिसर में एक-एक पौधा रोपित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम सफलतापूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?