साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम का निर्माण फिर शुरू, 8.96 करोड़ की स्वीकृति

साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम का निर्माण फिर शुरू, 8.96 करोड़ की स्वीकृति

दुर्ग के साइंस कॉलेज परिसर में लंबे समय से अधूरा पड़ा ऑडिटोरियम अब फिर से आकार लेने लगा है। शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर इस निर्माण कार्य को दोबारा शुरू किया गया है। शासन द्वारा इसके लिए 8 करोड़ 96 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह राशि प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी की सहमति से मंजूर की गई है। पूर्व में फंड की कमी के चलते यह परियोजना ठप पड़ गई थी, लेकिन अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगामी कुछ महीनों में इसके पूर्ण होने की उम्मीद है।

सोमवार को मंत्री गजेन्द्र यादव ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह ऑडिटोरियम शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।गौरतलब है कि शासकीय विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कॉलेज में जिलेभर से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति पूर्व में डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान मिली थी, लेकिन 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद कार्य रुक गया था।

अब पुनः भाजपा सरकार बनने के बाद कॉलेज प्रबंधन की मांग पर इसे पुनर्जीवित किया गया है।ऑडिटोरियम की प्रमुख सुविधाएंनिर्माणाधीन ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें—750 सीटों की क्षमतापूरी तरह साउंड प्रूफ हॉल225 वर्गमीटर का विशाल मंच860 वर्गमीटर का मुख्य हॉलचेंजिंग रूम और वेटिंग एरियाडबल हाइट लॉबी और वीआईपी एरियामीटिंग हॉल और ट्रेनिंग स्पेसएलईडी प्रोजेक्टर व वायरलेस साउंड सिस्टमपार्किंग एवं सुव्यवस्थित प्रवेश द्वारजल्द पूरा होगा निर्माणमंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?