मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार इंदिरा मार्केट, पटवा लाइन सहित अन्य प्रमुख बाजारों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने बाजार क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान नाली के ऊपर एवं सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से रखा हुआ पाया गया, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।सख्त निर्देश और अंतिम चेतावनीनिगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि—दुकान का समस्त सामान दुकान के अंदर ही रखा जाएसड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाएदुकान के बाहर अनधिकृत साइन बोर्ड लगाने से बचेंअतिक्रमण अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आगामी निरीक्षण के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जब्ती की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुगम यातायात और स्वच्छता पर जोरनगर निगम का यह अभियान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, स्वच्छता बनाए रखने और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?