बड़े बकायादारों पर निगम का कड़ा शिकंजा: टैक्स नहीं तो होगी कुर्की

बड़े बकायादारों पर निगम का कड़ा शिकंजा: टैक्स नहीं तो होगी कुर्की

आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में, राजस्व अमले को सख्त निर्देश

करोड़ों की बकाया राशि वसूली की तैयारी, नोटिस जारी करने के आदेश

दुर्ग, 20 फरवरी। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल राजस्व वसूली को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव सहित राजस्व अमले को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग ने लंबे समय से बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इनसे लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की राशि निगम को प्राप्त करनी है।

सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी विशेष रूप से इन प्रकरणों में लगाई गई है, ताकि शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जा सके।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि करदाताओं को पहले नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम प्रशासन अब किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई के मूड में नहीं है। लंबे समय से लंबित राजस्व की आवश्यकता शहर के विकास कार्यों के लिए है, इसलिए बड़े बकायादारों से वसूली प्राथमिकता में रखी गई है।

🔹ये हैं प्रमुख बकायादारविभागीय जानकारी के अनुसार कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बिल्डरों, ट्रस्टों एवं व्यक्तियों पर लाखों रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक का टैक्स बकाया है। इनमें वर्धमान बिल्डर एवं उत्तम जैन सुराणा, लैंडमार्क एसोसिएट्स, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावण संघ ट्रस्ट, चलसानि भानु प्रताप, बसंत कुमार कटारिया, बलदेव सिंह मालवा सहित अन्य नाम शामिल हैं। सबसे अधिक बकाया राशि मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स पर दर्ज की गई है, जो 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

🔹निगम का साफ संदेशनिगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते बकाया राशि जमा कराकर करदाता कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।

आगामी दिनों में नोटिस जारी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई तेज की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?