किराया बकाया पर निगम की सख्ती: अग्रसेन चौक की 6 दुकानें सीलबंद

किराया बकाया पर निगम की सख्ती: अग्रसेन चौक की 6 दुकानें सीलबंद

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग ने बकाया किराया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अग्रसेन चौक स्थित निगम की दुकानों पर सीलबंदी की कार्रवाई की है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार विभाग की टीम ने लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ यह कार्रवाई की।
निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

इसके चलते सख्ती बरतते हुए दुकानों को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के तहत उमाशंकर चौबे, गोमती बाई, जयसिंह गुरु, दीप्ति सिंह सहित कुल 6 दुकानों को सीलबंद किया गया।
कार्रवाई के दौरान बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा और शशिकांत यादव की टीम मौके पर मौजूद रही और नियमानुसार पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।


नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया नहीं चुकाने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी आगे इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई है कि वे समय पर किराया जमा कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?