🔹राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से महापौर अलका बाघमार की सौजन्य मुलाकात
🔹सरस्वती माता की प्रतिमा भेंट कर दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना
दुर्ग, 10 मार्च।छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी साथियों के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने उन्हें सरस्वती माता की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं। राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद लक्ष्मी वर्मा के अनुभव, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।इस अवसर पर महापौर ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान एमआईसी के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर राज्यसभा सांसद को बधाई दी।
