छत्तीसगढ़ प्रवास पर मध्य प्रदेश तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष की सौजन्य भेंटतेलघानी विकास, पारंपरिक उद्योगों और साहू समाज के उत्थान पर हुई सार्थक चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री रवि करण जी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी से सादर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई तथा साहू समाज के समग्र विकास, पारंपरिक तेलघानी उद्योगों के संरक्षण एवं दोनों राज्यों के बीच सहयोग को लेकर सकारात्मक और दूरगामी चर्चा की गई।
माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी ने माननीय श्री रवि करण जी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के तेलघानी विकास बोर्ड के बीच समन्वय, अनुभव साझा करने और संयुक्त प्रयासों से पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान और मजबूती मिल सकती है।भेंट के दौरान तेलघानी उद्योग से जुड़े कारीगरों के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
दोनों नेताओं ने साहू समाज के उत्थान के लिए निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने की सहमति व्यक्त की।यह सौजन्य भेंट साहू समाज और तेलघानी उद्योग के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है, जिससे भविष्य में दोनों राज्यों के बीच मजबूत साझेदारी की संभावनाएं और प्रबल हुई हैं।
