रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश:सीमेंट भरकर बड़ी पेटी में डाला

रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश:सीमेंट भरकर बड़ी पेटी में डाला

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। किसी ने उसे मारकर सूटकेस में डाला, फिर उस पर सीमेंट डाल दिया। उसके बाद उसे बड़ी पेटी में भर दिया। घटना डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है।मामले की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं पाई है। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है।

सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सूने इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

शव की स्थिति देख पुलिस को हत्या की आशंका है।आसपास के CCTV खंगाले जा रहे पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है।सूटकेस के अंदर युवक का शव मिला है। 1हत्या की आशंका घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?