खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का आगाज दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छग का अधिवेशन 6, 7, 8 को देवरी ख में

खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का आगाज दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छग का अधिवेशन 6, 7, 8 को देवरी ख में

अंडा। फोटो। ग्राम देवरी (ख) में दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छग का 56 वा प्रांतीय अधिवेशन का आगाज शुक्रवार को खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ हुआ। प्रथम दिन काफी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे। खेल महोत्सव में दिल्लीवार प्रो कबड्डी का आयोजन हुआ जिसमें सभी 8 सर्किल के खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम में चार जोड़े का आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छग का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को समाज के महापुरुषों व शिवाजी की पूजा अर्चना एवं कुर्मी गान के साथ प्रारंभ हुआ।

इसमें युवा समिति द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी सर्किलों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 8 सर्किल के खिलाड़ी शामिल हुए। स्पर्धा में फूंडा सर्किल प्रथम व सुन्दरा सर्किल द्वितीय रहे। शुभारंभ अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, उपाध्यक्ष बंटी हरमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारेश्वर हरमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, तेजराम देशमुख, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, मिलाप देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, रूपेश देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष हेमंत देशमुख, जंजगिरी सर्किल प्रधान अशोक भारदीय, सचिव महेंद्र दिल्लीवार, युवा समिति अध्यक्ष तमेश्वर देशमुख, ओम देशमुख, अनूप देशमुख, संदीप बेलचंदन, प्रमोद देशमुख, छगन देशमुख, मुरली मनोहर देशमुख, गुलाब बेलचंदन, पंकज दिल्लीवार, पावेंद्र देशमुख, आशीष दिल्लीवार, लिखनी देशमुख, भानू पिपरिया, धनंजय पिपरिया, बहादुर पिपरिया, दुमन देशमुख, डोमेंद्र देशमुख, चिंतामणि देशमुख आदि मौजूद रहे।

16 लोगों ने किया रक्त दान आयोजन के दौरान युवा समिति द्वारा ब्लड डोनेशन सिविर भी लगाया गया, जिसमें 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में केशव बंटी हरमुख, भानू पिपरिया, शेषनारायण, उत्तम यादव, संदीप देशमुख, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विवेक गौतम, आशीष दिल्लीवार, मुरली मनोहर, कुणाल देशमुख, द्वारिका वर्मा, धनेश्वर देशमुख आदि रहे। रक्तदान एकत्र करने आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई का स्टाफ मौजूद रहा।

,तेलमाटी, चुलमाटी सहित किए गए मंत्रोच्चारआयोजित आदर्श विवाह में तेलमाटी, चूल माटी तथा मायन में सभी लोग खूब नाचे। इसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें नंदनी थनौद संग दिलेश्वर भटगांव, सुरुचि तिरगा संग ऋतुराज डंडेसरा, टिकेश्वर भेड़सर संग हेमलता सकरौद, पूजा रिसाली संग भूपेंद्र भानपुरी का विवाह हुआ। केंद्रीय महिला समिति की अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, जंजगीरी सर्किल महिला समिति अध्यक्ष ईश्वरी देशमुख, सचिव श्यामाबाई देशमुख, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा देशमुख, उपाध्यक्ष रेवती वर्मा, सह सचिव ममता देशमुख, आशा देशमुख, सुनीता बेलचंदन, केवरा देशमुख, सुमन देशमुख, थलेश्वरी, प्रेम देशमुख, ललिता देशमुख, ओम देशमुख, खिलेश्वरी देशमुख, लेखा बेलचंदन, ईश्वरी देशमुख, लेखा देशमुख, कुसुम देशमुख, नागेश्वरी देशमुख, रेणुका देशमुख, विजय लक्ष्मी देशमुख, सविता देशमुख, तीरथ देशमुख, पौमिन देशमुख आदि सक्रिय रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?