गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग – छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन

गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग – छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने प्रदेश सरकार से दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है और पूर्व में भी इस दिन शासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ) के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग जिलाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की है।

संगठन ने कहा कि गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, इसलिए शासन द्वारा इस दिन अवकाश घोषित करना आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?