एमआईसी बैठक में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पाइपलाइन विस्तार और जल प्रबंधन पर बड़ा फोकस
दुर्ग, 26 फरवरी। नगर पालिक निगम दुर्ग नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित बजट और 2026–27 के अनुमानित वार्षिक बजट पर भी चर्चा की गई।
निगम की प्राथमिकताओं में पेयजल, सड़क, नाली, पार्क और सार्वजनिक स्थलों के विकास को प्रमुखता देने पर जोर दिया गया।जल प्रबंधन को नई मजबूती, 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट को हरी झंडीजलगृह विभाग द्वारा 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में वर्टिकल टर्बाइन पंप स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही 24 एमएलडी इंटेकवेल में पंप लगाने के लिए 194.64 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया में प्राप्त 8 निविदाओं के परीक्षण के बाद मेसर्स पी.एन. इंटरप्राइजेस, बिलासपुर की 1.21 करोड़ रुपये की न्यूनतम दर को स्वीकृत किया गया।
इन योजनाओं से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारू और मजबूत होने की उम्मीद जताई गई है।सड़क और नाली निर्माण को गति, 62 कार्यों को मंजूरीलोककर्म विभाग द्वारा वार्ड 30 में पूर्व स्वीकृत सड़क कार्य के स्थल परिवर्तन को मंजूरी दी गई। अब तहसील कार्यालय से ज्योति ऑप्टिकल तक बी.टी. रोड संधारण कराया जाएगा।इसके अलावा निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 60 तक कुल 62 नाली निर्माण कार्यों के लिए 738.54 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इन कार्यों से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और सड़कों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
मुक्तिधाम, पार्क और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर जोरराज्य प्रवर्तित योजना के तहत शहर के तीन प्रमुख मुक्तिधाम—वार्ड 01 शिवनाथ नदी मुक्तिधाम वार्ड 11 हरना बांधा मुक्तिधाम वार्ड 52 बोरसी मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50–50 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। इसी तरह वार्ड 07 लुचकी तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 81.12 लाख रुपये तथा वार्ड 29 दादा-दादी नाना-नानी पार्क के विकास के लिए 96.35 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। इन कार्यों से शहर में सार्वजनिक सुविधाओं और सौंदर्य में सुधार होगा।गर्मी से पहले पाइपलाइन विस्तार प्राथमिकता महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी से पहले छूटे हुए क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि 30 जून तक सभी पुराने नल कनेक्शन हटाकर नई पाइपलाइन से जोड़ा जाए, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो।इसके साथ ही गली–मोहल्लों में बहते नलों पर कड़ी कार्रवाई कर पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में एमआईसी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निगम द्वारा लिए गए इन निर्णयों से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
