भिलाई/ छावनी। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा, छावनी भिलाई में भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने अपने उद्बोधन में माता कर्मा के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्ति, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।
