समाज सेवा के 30 वर्षों का सम्मान – दिलीप ठाकुर को मिला “छत्तीसगढ़ सेवा रत्न”

समाज सेवा के 30 वर्षों का सम्मान – दिलीप ठाकुर को मिला “छत्तीसगढ़ सेवा रत्न”

दुर्ग।समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाले दिलीप ठाकुर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा प्रदान किया गया।दिलीप ठाकुर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव, जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य, श्री सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के अध्यक्ष हैं।

वे पिछले लगातार 30 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।उनके द्वारा वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर, केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, तथा आदिवासी विभाग के छात्रावासों में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में आने वाले जरूरतमंद और पीड़ित मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेवा, सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने में उनका विशेष योगदान रहा है।

दिलीप ठाकुर को इससे पहले भी उनके सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, मानव सेवा सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव रत्न जैसे सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh द्वारा उन्हें गुरु रत्न सम्मान तथा छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ सेवा रत्न मिलने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति, तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?