कबीरधाम जिले के कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी की अपील 29 से 31 दिसंबर तक कलम बंद–काम बंद आंदोलन

29 से 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन

कबीरधाम जिले के कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी की अपील 29 से 31 दिसंबर तक कलम बंद–काम बंद आंदोलन

कबीरधाम।छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर कबीरधाम जिले में कर्मचारियों का तृतीय चरण का जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने जिले के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

फेडरेशन द्वारा “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु यह आंदोलन किया जा रहा है। नेतृत्व ने बताया कि शासन द्वारा किए गए वादों के बावजूद अब तक डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस उपचार जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और सभी कर्मचारी-अधिकारी एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।

प्रमुख मांगें फेडरेशन की प्रमुख मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता (डीए) देय तिथि से लागू करना, डीए एरियर्स का भुगतान, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों का निराकरण, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, पंचायत सचिवों का शासकीय करण, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलीकरण, प्रदेश में कैशलेस उपचार सुविधा लागू करना, अर्जित अवकाश नगदी करण 300 दिवस करना, दैनिक एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने जैसी मांगें शामिल हैं।

आंदोलन की तैयारी फेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कर्मचारियों से सामूहिक अवकाश लेकर रैली एवं धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। जिन ब्लॉकों की दूरी जिला मुख्यालय से अधिक है, वहां ब्लॉक स्तरीय रैली व धरना आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही आंदोलन को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया एवं स्थानीय माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।फेडरेशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई है, जिसकी सफलता के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?