जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त निर्देश
दुर्ग, 19 दिसंबर 2025।जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे द्वारा शुक्रवार को विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली एवं ग्राम पंचायत जेवरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई।

सीईओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवासों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप करते हुए समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत हितग्राहियों को 90 दिवस की मजदूरी राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।तकनीकी खामियों पर कार्रवाई ग्राम पंचायत चिखली में निर्माणाधीन कच्ची नाली में तकनीकी खामियां पाए जाने पर जिला सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। इस पर रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि नाले का गंदा पानी शिवनाथ नदी की ओर प्रवाहित किया जा रहा है, तो उससे पूर्व थ्री-लेयर फिल्टर अथवा सोक पिट का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि फिल्टर होकर ही पानी नदी में जाए।
नाली का निर्माण प्राकृतिक बहाव के अनुसार उचित ढाल (स्लोप) के साथ करने के भी निर्देश दिए गए।मनरेगा कार्यों की सघन निगरानी के निर्देश मनरेगा कार्यों के निरीक्षण के दौरान तकनीकी सहायक एवं मेट को नोटिस जारी करने, प्रतिदिन कार्यों का अनिवार्य निरीक्षण करने तथा प्राक्कलन के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जॉब कार्ड में देरी पर नोटिस ग्राम पंचायत जेवरा में हितग्राही श्री सेवक राम एवं श्री काशी राम के जॉब कार्ड डिलीट होने के बाद पुनः निर्माण में देरी पाए जाने पर कार्यक्रम अधिकारी एवं रोजगार सहायक को नोटिस जारी किया गया। इस कारण निर्माण कार्य में 90 दिवस तक की देरी की संभावना जताई गई।
जिला सीईओ ने ऐसे सभी मामलों की जानकारी तत्काल जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।हितग्राहियों को मजदूरी राशि जारी करने के निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा की हितग्राही श्रीमती किरण यादव, श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती एकम बाई, श्री सेवक राम पटेल, श्री काशी राम एवं श्रीमती अगसिया बाई को आवास निर्माण में तेजी लाने हेतु 90 दिवस की मजदूरी राशि जारी करने के निर्देश दिए गए।अटल डिजिटल सेवा केंद्र पर भी सख्ती अटल डिजिटल सेवा केंद्र चिखली में मात्र 20 ट्रांजेक्शन पाए जाने पर जिला सीईओ ने संबंधित वीएलई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा नई बीसी साखी के साथ एमओयू साइन करने के निर्देश उपसंचालक को दिए गए। सेवा केंद्र को ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पंचायत सूचना बोर्ड, व्हाट्सएप ग्रुप सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।
बताया गया कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण नागरिक पेंशन, महतारी वंदना योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
