जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा लगने वाले शिविर में बनाए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस

दुर्ग / जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विभिन्न विकासखण्डों में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पाटन में 29 व 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे सिन्हा परिवहन सुविधा केन्द्र बिजली ऑफिस के पास, दुर्ग में 26 व 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे ई-जोन परिवहन सुविधा केंद्र ग्राम कोड़िया पारा और धमधा (अहिवारा) में 29 व 30 अप्रैल सुबह 10 बजे से उत्तम परिवहन सुविधा केन्द्र वार्ड-1 क्रांति चौक अहिवारा में आवश्यक दस्तावेजों व निर्धारित शुल्क के साथ उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?