नगर निगम दुर्ग ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

नगर निगम दुर्ग ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

दुर्ग, 6 अक्टूबर। दीपावली से पूर्व नगर पालिक निगम दुर्ग ने कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। महापौर अलका बाघमार और वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे की पहल पर 56 कर्मचारियों को एकमुश्त उपादान राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मोतीलाल सभागार में वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।इस योजना के तहत कुल ₹1,15,86,780 की राशि जीवित और दिवंगत कर्मचारियों के हितग्राहियों को दी जाएगी।

महापौर ने बताया कि यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा और आयुक्त सुमित अग्रवाल के सहयोग से संभव हुई है। बीते तीन महीनों में वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने लगातार विभागीय समीक्षा कर सभी लंबित तकनीकी व प्रशासनिक कार्य पूर्ण कराए।घोषणा के बाद निगम परिसर में उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने इसे वर्षों की सेवा के सम्मान और दीपावली पूर्व खुशी का बड़ा तोहफा बताया। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वित्त प्रभारी बंजारे ने आश्वस्त किया कि शेष कर्मचारियों को भी जल्द उपादान राशि दी जाएगी।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “खुशहाल कर्मचारी ही मजबूत निगम की पहचान हैं” और इस दिशा में पारदर्शी व संवेदनशील प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?