नगर निगम दुर्ग ने लॉन्च किया ‘कर्तव्य’ ऐप, अब कर्मचारियों की उपस्थिति होगी पूरी तरह ऑनलाइन

नगर निगम दुर्ग ने लॉन्च किया ‘कर्तव्य’ ऐप, अब कर्मचारियों की उपस्थिति होगी पूरी तरह ऑनलाइन

दुर्ग, 12 दिसम्बर।नगर पालिक निगम दुर्ग ने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बहुपयोगी मोबाइल एप्लिकेशन ‘कर्तव्य’ का शुभारंभ किया है। इस ऐप के माध्यम से अब निगम के सभी फील्ड वर्कर्स और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, पेरोल विवरण, अवकाश आवेदन और दैनिक कार्य संबंधी गतिविधियाँ पूरी तरह डिजिटल होंगी।महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल और सभापति श्याम शर्मा ने एमआईसी सदस्यों व पार्षदों की उपस्थिति में इस ऐप का विधिवत लोकार्पण किया।

🔹 तीन बार उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट, एमसीसी और फील्ड वर्कर कर्मचारियों को दिन में तीन निर्धारित समय पर ऐप में उपस्थिति दर्ज करनी होगी—सुबह 6:00 से 6:30 बजे10:00 से 10:30 बजे दोपहर 1:45 से 2:15 बजे इस व्यवस्था से फील्ड स्टाफ की निगरानी आसान होगी और कार्यकुशलता में सुधार आएगा।

🔹 1800 कर्मचारी हुए पंजीकृतनिगम के लगभग 1800 कर्मचारियों को ‘कर्तव्य’ ऐप में पंजीकृत कर दिया गया है। ऐप के जरिए पेरोल, उपस्थिति, अवकाश आवेदन, सेवा विवरण जैसी कई सुविधाएं कर्मचारी अपने मोबाइल से ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके चलते समय की बचत के साथ पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

🔸 महापौर का बयानमहापौर अलका बाघमार ने कहा—“‘कर्तव्य’ ऐप, निगम प्रशासन के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फील्ड कार्यों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।”

🔸 आयुक्त का बयानआयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा—“डिजिटल प्रणाली अपनाने से कर्मचारी व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। समय प्रबंधन और कार्यक्षमता पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद सरिता चंद्राकर, ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, खिलावन मटियारा, नीरा खिचरिया, मनीषा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम दुर्ग का यह कदम डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता और जवाबदारी दोनों बढ़ेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?