दुर्ग निगम के पार्षदों ने देखा विधानसभा का बजट सत्र, मंत्री गजेन्द्र यादव से की मुलाकात
दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से दुर्ग नगर निगम के पार्षदों ने बुधवार को Chhattisgarh Legislative Assembly का भ्रमण किया। इस दौरान पार्षदों ने विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान पार्षदों ने विधानसभा परिसर, दर्शक दीर्घा और पुस्तकालय का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav के कक्ष में पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री ने पार्षदों को विभागीय कार्यों, राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मंत्री गजेन्द्र यादव ने पार्षदों को विधानसभा में बजट सत्र, मानसून सत्र और शीत सत्र की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने प्रश्नकाल में सवाल पूछने की प्रक्रिया, ध्यानाकर्षण के माध्यम से जनता के मुद्दों को सदन में रखने की विधि तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर भी मार्गदर्शन दिया। साथ ही पार्षदों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पार्षदों ने कहा कि विधानसभा भ्रमण उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर रहा। इससे उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और राज्य की राजनीतिक संरचना को समझने में मदद मिलेगी।
विधानसभा भ्रमण के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्रीमती रंजीता पाटिल, श्रीमती सुरुचि उमरे, युवराज कुंजाम, श्रीमती हर्षिता जैन, श्रीमती सावित्री दामाहे सहित अन्य पार्षद उपस्थित
