दुर्ग पुलिस की सूझबूझ से त्वरित कार्यवाही – बीड़ी मांगने की बात पर हुआ झगड़ा, सिर पर पत्थर पटक कर की गई हत्या – आरोपी अपचारी बालक गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को इंदिरा बाजार सब्जी मंडी दुर्ग क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। शव की पहचान नरेश ठाकुर उर्फ छोटू के रूप में हुई। मृतक के भाई विकास राजपूत द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका भाई प्रतिदिन की तरह इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के पास सोया था, जहां वह मृत अवस्था में मिला, तथा उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था।प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या पत्थर से सिर पर वार कर की गई थी।जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर की रात को वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लुचकी पारा से पैदल लौट रहा था। रास्ते में इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के पास उसकी मुलाकात मृतक नरेश ठाकुर से हुई, जिसने उससे बीड़ी मांगी।
बीड़ी देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, और आवेश में आकर अपचारी बालक ने पास में पड़े पत्थर से नरेश ठाकुर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।-
–प्रकरण में शामिल पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही :उनि प्रताप सिंह ठाकुरसउनि मोहन लाल साहूप्र.आर. शाहिद खानअजय विश्वकर्माआरक्षक केशव कुमारविकास तिवारीप्रशांत पाटनकरकमलकांत अंगूरेसुरेश जायसवाल—अपचारी – विधि से संघर्षरत बालक (01)—दुर्ग पुलिस की त्वरित और वैज्ञानिक जांच से एक जघन्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
