दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाईअंतर जिला चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 6 लाख का सोना बरामद
दुर्ग। जिला पुलिस दुर्ग ने अंतर-जिला चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 ग्राम सोने की चैन व लॉकेट (कीमती लगभग 6 लाख) तथा घटना में प्रयुक्त 02 बाइक — हीरो एचएफ डिलक्स और मैस्ट्रो (कीमती करीब 1 लाख) बरामद किए हैं।
यह गिरोह टाउनशीप, प्रियदर्शनीय परिसर, कुम्हारी, सुपेला, फाफाडीह, गंज रायपुर सहित कई स्थानों पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग कर रहा था।05 नवंबर से 19 नवंबर 2025 के बीच विभिन्न सेक्टरों में लगातार वारदातें हुई थीं।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाका बंदी, मॉर्निंग पेट्रोलिंग, फिक्स पॉइंट ड्यूटी और सिविल ड्रेस पेट्रोलिंग बढ़ाई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
संदेह के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी, कैपिटल सिटी फेस–02, सड्डू रायपुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, अब्दुल मुकीम, ज्वाला बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ज्वाला बैरागी ने कबूल किया कि वह अपनी गैंग के साथ बाइक बदल–बदल कर भिलाई–रायपुर क्षेत्र में वारदात करता था। चोरी की सोने की चैन व लॉकेट किरण ज्वेलर्स, पावर हाउस, भिलाई के संचालक राम कृष्ण को बेचे जाते थे।
पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। जप्त सामग्री :– 02 बाइक (हीरो एचएफ डिलक्स, मैस्ट्रो)– 03 सोने की चैन– 10 लॉकेट– सोने की पत्ती— कुल कीमत लगभग 6 लाख गिरफ्तार
आरोपी 1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर (21 वर्ष), कैपिटल सिटी रायपुर
2. अब्दुल मुकीम (18 वर्ष), कैपिटल सिटी रायपुर
3. ज्वाला बैरागी (35 वर्ष), बैरागी मोहल्ला, छावनी भिलाई
4. राम कृष्ण, निवासी नंदिनी रोड भिलाई 01 विधि से संघर्षरत नाबालिग जिन प्रकरणों का खुलासा हुआ:– थाना भिलाई भट्ठी अप.क. 155/2025, 164/2025 धारा 304(2) बीएनएस– थाना भिलाई नगर अप.क. 644/2025 धारा 304(2) बीएनएस– थाना सुपेला अप.क. 1202/2025 धारा 304(2) बीएनएस– थाना कुम्हारी अप.क. 216/2025 धारा 304(2) बीएनएस दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
