होली पर दुर्ग पुलिस का सुरक्षा कवच, 900 जवान तैनात – ‘बाज मोटरसाइकिल पार्टी’ रहेगी हर गली में मुस्तैद ,हेल्पलाइन नंबर जारी

होली पर दुर्ग पुलिस का सुरक्षा कवच, 900 जवान तैनात – ‘बाज मोटरसाइकिल पार्टी’ रहेगी हर गली में मुस्तैद

:30 बाज बाइक पार्टियां, 73 पेट्रोलिंग टीमें, 139 फिक्स प्वाइंट और 25 नाकाबंदी चेकिंग से सख्त निगरानी

दुर्ग, 01 मार्च 2026।होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिले भर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। होलिका दहन 2 मार्च और रंग-गुलाल की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इस दौरान पूरे जिले को 10 पुलिस अनुविभागों में विभाजित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।हर गली और बस्ती पर ‘बाज मोटरसाइकिल पार्टी’ की नजरइस बार होली पर दुर्ग पुलिस की सबसे खास पहल ‘बाज मोटरसाइकिल पार्टी’ है।

शहर और नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों, बस्तियों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी के लिए 30 बाज बाइक पार्टियों का गठन किया गया है।ये टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों की संकरी गलियों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार बाइक पेट्रोलिंग करेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, झगड़ा या आपराधिक गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। पुलिस का मानना है कि बाज पार्टी की त्वरित कार्रवाई से त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

73 पेट्रोलिंग पार्टियां और 900 पुलिस जवान तैनातजिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 73 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा लगभग 900 पुलिस जवानों को अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।पूरे जिले में 139 संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का चिन्हांकन कर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल लगातार तैनात रहेगा।

25 नाकाबंदी प्वाइंट पर सख्त जांचयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हुड़दंगियों, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालकों, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए 25 महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा।पूरे जिले को 10 अनुविभागों में बांटकर सुरक्षादुर्ग जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तय की गई है। नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में थाना स्तर पर निगरानी, पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शांति समिति की बैठक और जनभागीदारीहोली से पहले जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों, सरपंच और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।फ्लैग मार्च और कंट्रोल रूम में ब्रीफिंग2 मार्च को दुर्ग-भिलाई में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।

किसी भी विवाद, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या 9479192099 पर दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?