दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – मादक पदार्थ के आदतन सप्लायरों की 2 करोड़ से अधिक संपत्ति जप्त
एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत सफेमा प्रक्रिया, पिता–पुत्र की सम्पत्ति जब्ती का प्रकरण मुंबई SAFEMA कोर्ट भेजा गया

दुर्ग, 04 दिसंबर 2025 मादक पदार्थ एवं नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रूआबांधा, भिलाई निवासी नंदु कन्नौजिया और उसका पुत्र रोहित कन्नौजिया, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की आपूर्ति में लिप्त थे, उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ (गांजा) के अवैध व्यापार से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके थे।
इसकी पुष्टि के बाद उनकी और उनके परिजनों के नाम से खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर दिया गया। प्रकरण को आगे की कार्रवाई एवं अटैचमेंट के लिए सफेमा कोर्ट, मुंबई भेजा गया है।

-आरोपियों की अवैध संपत्ति का खुलासा दुर्ग पुलिस की विस्तृत जांच में सामने आया कि आरोपी पिता-पुत्र ने अवैध आय से लगभग ₹2 करोड़ 01 लाख से अधिक मूल्य की संपत्तियाँ अर्जित कीं।
जप्त संपत्तियों का विवरण —रूआबांधा, भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर निर्मित मकान व दुकान — लगभग ₹70 लाखरोहित कन्नौजिया के नाम पर सरस्वती कुंज, रिसाली में आलीशान मकान — लगभग ₹95 लाखनिशा कन्नौजिया के नाम धनोरा में भूमि व भवन — लगभग ₹37 लाखअवैध आय से खरीदी गई दोपहिया वाहन — लगभग ₹1.50 लाख विभिन्न बैंक खातों में जमा लाखों रुपयेये संपत्तियाँ पुलिस विवेचना में मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित अवैध कमाई साबित हुईं।
लंबे समय से थे NDPS एक्ट के आदतन आरोपी नंदु कन्नौजिया (57 वर्ष)रोहित कन्नौजिया (26 वर्ष)दोनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक 8 से अधिक NDPS एक्ट के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। बावजूद इसके, दोनों चोरी-छिपे लगातार गांजा की अवैध सप्लाई में सक्रिय थे।
अब तक 4 आरोपियों पर सफेमा कार्रवाई दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के आदतन सप्लायरों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। अब तक 4 आदतन आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 68(F) के अंतर्गत सफेमा कार्रवाई की जा चुकी है। उनकी संपत्तियों पर अटैचमेंट प्रक्रिया SAFEMA कोर्ट, मुंबई द्वारा की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने दोहराया कि जिले में मादक पदार्थों के व्यापार एवं सप्लाई नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने हेतु आगे भी कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
