दुर्ग पुलिस का बड़ा प्लान, एनएच–53 के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग ने दुर्ग–रायपुर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग–53 के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को संयुक्त टीम द्वारा संभावित मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया।लगातार बढ़ते औद्योगिक परिवहन, भारी वाहनों की आवाजाही और दैनिक आवागमन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर जाम एवं दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा बैठक में वैकल्पिक मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव रखा था।

प्रस्तावानुसार खुर्शीपार गेट (रोलिंग मिल) से भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र के समीप स्थित भिलाई स्टील प्लांट के आसपास से सिरसा गेट अंडर ब्रिज होते हुए मोतीपुर से रायपुर तक संभावित मार्ग चिन्हित किया गया है। इस मार्ग से दुर्ग–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग–53 पर यातायात का दबाव विभाजित करने की योजना है।संयुक्त निरीक्षण में कलेक्टर दुर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), आयुक्त नगर निगम भिलाई, एसडीएम भिलाई-3, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता तथा यातायात पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, जंक्शन बिंदु, सुरक्षा संकेतकों की उपलब्धता एवं संभावित यातायात क्षमता का परीक्षण किया गया।प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर प्रस्ताव को विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सक्षम प्राधिकारी को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर दुर्ग–रायपुर मार्ग पर जाम की समस्या में कमी, दुर्घटनाओं में गिरावट तथा आपातकालीन परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?