अवैध शराब व पशु तस्करी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहन राजसात

अवैध शराब व पशु तस्करी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहन राजसात

दुर्ग। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब परिवहन और पशु तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को राजसात (सरकारी कब्जे में) करने का आदेश जारी किया गया है।यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिलाधीश दुर्ग द्वारा की गई है। मामले थाना जामुल और थाना रानीतराई क्षेत्र से जुड़े हैं।पुलिस के अनुसार, थाना जामुल में दर्ज अपराध क्रमांक 162/2021 के तहत 2 मई 2021 को एक आइसर वाहन (CG-07/BS-1180) में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया था।

वहीं, अपराध क्रमांक 348/2024 में 17 सितंबर 2024 को एक पिक-अप वाहन (CG-07/CN-2670) तथा थाना रानीतराई के अपराध क्रमांक 52/2024 में 15 अप्रैल 2024 को अशोक लीलैंड ट्रक (UP-11/CT-5490) में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया था।इन सभी मामलों में विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहनों के राजसात की अनुशंसा की थी, जिस पर सुनवाई के बाद जिलाधीश ने तीनों वाहनों को राजसात करने का आदेश पारित किया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना जामुल और रानीतराई पुलिस टीम की सतत निगरानी, विवेचना और वैधानिक प्रक्रिया को सराहनीय बताया गया है।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब परिवहन या पशु तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?