होली से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8.64 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

होली से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8.64 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। होली पर्व को देखते हुए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वैशाली नगर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद रकम भी जब्त की है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए “नशे पर जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप मादक पदार्थ की बिक्री के लिए आए हैं। सूचना के आधार पर थाना वैशाली नगर एवं ACCU की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 8.640 ग्राम हेरोइन, नगद बिक्री रकम, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई चेन का भी खुलासा हुआ, जिसके आधार पर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (B) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में शेखर राव (18 वर्ष) निवासी सुभाष चौक कैंप-1 भिलाई, कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष) निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास भिलाई, मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष) निवासी संजय नगर रायपुर और हर्ष भट्टी निवासी शांति नगर भिलाई शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस और ACCU टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं, नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?