नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का बड़ा वार — 25 लाख का चिट्टा सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का बड़ा वार — 25 लाख का चिट्टा सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग, 10 सितम्बर 2025।जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी में लिप्त गिरोह को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के पास से 246 ग्राम चिट्टा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये है, बरामद किया।

इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार (कीमत लगभग 5 लाख) और 1.25 लाख रुपये नगद भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर करीब 31.25 लाख रुपये का माल पुलिस ने जप्त किया है।कार्रवाई धमधा रोड सब्ज़ी मंडी के पास की गई, जहाँ मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार सीजी 07 सीएस 7776 को रोककर घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान लाल बैग से चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपीगण मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

1. उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32 वर्ष, जामुल)

2. मोन्टी अरोरा (32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई)

3. रजत पाण्डेय (27 वर्ष, सुपेला)

4. राहूल सिंह (32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई)

5. लोकेश कुमार ओगरे (26 वर्ष, भिलाई-03)

6. जगतार सिंह (36 वर्ष, खुर्सीपार)पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

इस मामले में थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 460/2025, धारा 21(ख), 27 क एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इस कार्रवाई से बड़े तस्कर गिरोह की सप्लाई चेन ध्वस्त हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?