दुर्ग पुलिस का शानदार प्रदर्शन, एसएसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

दुर्ग पुलिस का शानदार प्रदर्शन, एसएसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

दुर्ग। जिला पुलिस दुर्ग के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 02 अधिकारियों एवं 06 कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह 29 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित किया गया।थाना नेवई के गंभीर अपराध अप.क्र. 162/2024, धारा 307, 120-बी, 34 भादवि (हत्या के प्रयास) के प्रकरण में सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए विवेचक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, प्र.आर. सूरज पाण्डेय, भागवत वर्मा, आरक्षक रवि बिसाई, ओमप्रकाश श्रीवास एवं विनय कुमार को सम्मानित किया गया।इसी प्रकार थाना भिलाई नगर के अप.क्र. 484/2025, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में भी न्यायालय द्वारा आरोपियों को सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया।

इस बड़ी उपलब्धि के लिए विवेचक उप निरीक्षक मन्नूलाल यादव, प्र.आर. भागवत वर्मा, रोशन भुवाल, आरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास, विनय कुमार एवं राजेश चन्द्रौल को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, निष्पक्ष विवेचना एवं टीम वर्क के कारण ही अपराधियों को सजा दिलाना संभव हो पाया है।

उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।यह सम्मान न केवल पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के लिए, बल्कि पूरे दुर्ग पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा करने वाला साबित हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?