दुर्ग ग्रामीण विधायक का निवास व कार्यालय स्थानांतरित, अब तय समय में ही होंगे जनदर्शन

दुर्ग ग्रामीण विधायक का निवास व कार्यालय स्थानांतरित, अब तय समय में ही होंगे जनदर्शन

दुर्ग। ललित चंद्राकर के निवास एवं कार्यालय का स्थानांतरण कर दिया गया है। आम जन एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि विधायक का नया निवास एफ-01 तथा कार्यालय एफ-06, गोंडवाना भवन के पास, सिविल लाइंस, दुर्ग में संचालित होगा।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब जनदर्शन, भेंट-मुलाकात एवं विभागीय या जनसमस्याओं से संबंधित सभी कार्य निर्धारित कार्यालयीन समय में ही किए जाएंगे। पहले की तरह अनियमित समय पर मिलने की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है।

क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं, आवेदन एवं अन्य कार्यों के निराकरण हेतु सीधे कार्यालय एफ-06, गोंडवाना भवन के पास, सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में ही संपर्क करें।कार्यालय से संबंधित जानकारी या समय निर्धारित करने के लिए विधायक के निज सहायक एवं स्टाफ से संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क नंबर इस प्रकार हैं—

युवराज बेलचंदन: 9993109871

हितेश देशमुख: 9827489009

शुभम शर्मा: 9340195095

इस नई व्यवस्था से जनसुनवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू बनाने का प्रयास किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?