दिव्य हनुमंत कथा आयोजन को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दुर्ग, 23 दिसंबर 2025।जयंती स्टेडियम भिलाई में दिनांक 25 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली दिव्य हनुमंत कथा के मद्देनज़र यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के प्रवचन को सुनने लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, वीआईपी पासधारी वाहन चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर अपने वाहन हेलीपेड ग्राउंड, वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश कर कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने स्थित वीआईपी पार्किंग में खड़े करेंगे।ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग अथवा सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में ही उतारेंगे। सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसके साथ ही जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया है।निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था
1. रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहनकुम्हारी → पावर हाउस चौक → पावर हाउस अंडरब्रिज → मुर्गा चौक → सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड (पार्किंग) / भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 (पार्किंग) → कथा स्थल (पैदल)
2. बेमेतरा, धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनधमधा → धमधा नाका ओवरब्रिज → ग्रीन चौक → राजेन्द्र पार्क → वाय-सेप ब्रिज → सेक्टर-09 चौक → सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग / सेक्टर-10 गणेश पंडाल → कथा स्थल (पैदल)
3. राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहनराजनांदगांव/बालोद → पुलगांव चौक → जेल तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग → पोलो ग्राउंड पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
4. धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहनधमतरी/पाटन → उतई → उतई तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग → पोलो ग्राउंड पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कथा आयोजन अवधि के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
साथ ही प्रमुख डायवर्जन पॉइंट – उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक एवं मुर्गा चौक निर्धारित किए गए हैं।यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
