दुर्ग की बेटी अम्बा शुक्ला को मिला ‘माही संदेश नारी शक्ति सम्मान’
साहित्यिक एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘माही संदेश’ परिवार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग की बेटी अम्बा शुक्ला को “माही संदेश नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया।समारोह में राजस्थान सहित देश के आठ राज्यों से आई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रमुख सम्मानों में प्रेमा माथुर प्रेरणा पुरस्कार, माला माथुर नारी शक्ति सम्मान, तारा देवी नारी शक्ति सम्मान तथा एलिजाबेथ जरीन नारी शक्ति सम्मान 2026 शामिल रहे।अम्बा शुक्ला लंबे समय से सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और साहित्यिक योगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज और साहित्य के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को निरंतर प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़े ।
