8 हमलावरों ने घर का गेट गैस कटर से काटा, युवक को नंगा घुमाया — पत्थरों-हथियार से पीट-पीटकर मार डाला
दुर्ग। पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात शीतला नगर में संतोष आचार्य (47) की रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या कर दी गई।15-20 लोगों की भीड़ आधी रात को संतोष के घर पहुंची। लोहे का दरवाज़ा गैस कटर से काटा, संतोष को खींचकर बाहर निकाला। कपड़े उतरवाए, गलियों में घुमाया, फिर सदर बाजार ले जाकर धारदार हथियार व पत्थरों से तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो गईं।
रात 3 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई।कोतवाली पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।—FIR एक दिन पहले ही दर्ज हुई थी7 नवंबर को प्रथम सोनी ने संतोष के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी।इसी के बाद शाम को फिर सड़क पर झगड़ा हुआ था। रात में हमला हुआ।-
–पत्नी का आरोप — मैंने पुलिस को पहले ही कहा था “किसी दिन इन्हीं झगड़ों में कोई इन्हें मार देगा”पत्नी रानी सोनी चार महीने से मायके में हैं। कारण —संतोष शराब ज़्यादा पीने लगे थे, ब्याज का लेन-देन करते थे और आए दिन झगड़े हो रहे थे।
पत्नी का बयान —> “मैंने 3-4 बार पुलिस को बोला था, इनको पकड़कर अंदर भेजो। मैंने कहा था किसी दिन कोई मार देगा। आज वही हो गया। मुझे इंसाफ चाहिए।”
पुलिस का बयानएएसपी सुखनंदन राठौर —“यह रंजिश और पैसे के विवाद से जुड़ा मामला है। CCTV और हर एंगल से जांच चल रही है।”
