बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को 757 करोड़ की राहत

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को 757 करोड़ की राहत

रायपुर/ Vishnu Deo Sai ने राजधानी रायपुर में “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 28 लाख 42 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपये की सब्सिडी का अंतरण भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आज लोगों की मूलभूत जरूरत बन चुकी है, लेकिन कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज बढ़ जाता है। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने समाधान योजना लागू की है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी।

उपभोक्ताओं को अधिभार की राशि में 100 प्रतिशत छूट तथा मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के करीब 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे लंबे समय से अंधेरे में रहे गांव भी रोशन हुए। प्रदेश में लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

शेष राशि किस्तों में जमा की जा सकेगी और इस दौरान अतिरिक्त अधिभार नहीं लगेगा।यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित ऊर्जा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?